Actress Divyanka Sirohi Passes Away : हरियाणवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।
परिवार के अनुसार, दिव्यांका मंगलवार रात अचानक ज़मीन पर गिर पड़ीं, जिसके बाद उन्हें संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनके भाई हिमांशु ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सब बेहद अचानक हुआ, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।
दिव्यांका सिरोही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया था और अपनी अदाकारी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। उन्होंने मासूम शर्मा और अमित सैनी रोहतकिया जैसे मशहूर कलाकारों के साथ भी काम किया था।
उनके अचानक निधन से हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।







