Breaking
- CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान...
- Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Proposal: केंद्रीय कैबिनेट की मंज...
- Releases Surhutti Magazine Bachhar Panchang: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्...
- Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियो...
- Gajar Ka Halwa Without Grating Pressure Cooker Recipe: बिना गाजर घिसे प्रेशर ...
- Jashpur Solar Power Plant Kunjara: जशपुर के ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट का ...
- CM Vishnu Deo Sai Paddy Procurement Statement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, ख...
- Raipur Minor Rape Case Arrest: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से...
- CG Child Marriage Free Campaign Laxmi Rajwade: बच्चों के बचपन की रक्षा में सम...
- PM JANMAN Yojana Surguja Pahadi Korwa Sukhni: पीएम-जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा...
किसान से मांग रहे थे 1.80 लाख की रिश्वत, SDM कार्यालय के अमीन और ऑपरेटर को ACB टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

जांजगीर-चांपा: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने एसडीएम कार्यालय चांपा के भू अर्जन शाखा में पदस्थ अमीन पटवारी बिहारी सिंह और आपरेटर राजकुमार देवांगन को एक किसान से 1 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रायपुरा जिला सक्ती निवासी किसान बुधराम धीवर ने 16 अक्टूबर को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी और उसकी बहन के नाम की ग्राम कोसमंदा (जिला जांजगीर) स्थित जमीन नेशनल हाइवे निर्माण के लिए अधिगृहित की गई थी। इसके एवज में अगस्त 2025 में एसडीएम कार्यालय चांपा से भू अर्जन अधिकारी द्वारा उन्हें 35 लाख 64 हजार 99 रुपए मुआवजा राशि के रूप में उनके संयुक्त बैंक खाते में जमा की गई थी।
शिकायत के अनुसार, भुगतान के बाद भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और आपरेटर राजकुमार देवांगन ने किसान से कहा कि उन्होंने राशि निकलवाने में मदद की है, इसलिए उन्हें 1 लाख 80 हजार रुपये देना होगा। रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों को रंगेहाथ पकड़वाने की इच्छा जताई।
शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। आज 30 अक्टूबर को प्रार्थी बुधराम को रिश्वत की रकम 1.80 लाख रुपये के साथ भेजा गया। जैसे ही अमीन पटवारी बिहारी सिंह ने रकम अपने हाथों में ली, उसी समय डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह के नेतृत्व में तैनात टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
टीम ने आरोपित बिहारी सिंह से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। अचानक हुई इस कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







