Breaking

एसी विस्फोट से बड़ा हादसा, मकान क्षतिग्रस्त; एक की मौत, एक गंभीर घायल

Chhattisgarh 25 June 2026 (28)

post

रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार तड़के एक मकान में हुए तेज विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एयर कंडीशनर (एसी) से जुड़े विस्फोट के बाद मकान को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं जांच कार्य शुरू किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

You might also like!