Breaking
- Abhanpur Paddy Center Protest: बिरोदा से बकतरा धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर...
- Balrampur Minor Rape Case Arrest: रामानुजगंज में मामा के घर आई नाबालिग से दुष...
- Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम स...
- Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू,...
- Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह...
- Samvidhan Gaurav Diwas Raipur: रायपुर में 26 नवंबर को ‘संविधान गौरव दिवस’ का ...
- Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त...
- Ayushman Bharat Chhattisgarh: 2.49 करोड़ आयुष्मान कार्ड बने, गरीब व मध्यम वर्...
- PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े ...
- Laxmi Rajwade Gujarat Visit Nand Ghar: गुजरात के नंद घरों का अवलोकन करने पहुं...
Abhanpur Paddy Center Protest: बिरोदा से बकतरा धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर भड़के किसान, SDM कार्यालय का किया घेराव

अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र के बिरोदा गांव में धान खरीदी केंद्र को अचानक बकतरा स्थानांतरित किए जाने को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। प्रशासन के इस फैसले से नाराज किसानों ने एसडीएम (SDM) कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध दर्ज कराया। किसानों ने बकतरा में धान नहीं बेचने का ऐलान करते हुए तत्काल वापस बिरोदा में ही धान खरीदी केंद्र संचालित करने की मांग उठाई है।

जानकारी के अनुसार, धान खरीदी शुरू होने के पहले दिन जब किसान अपनी उपज लेकर बिरोदा केंद्र पहुंचे, तब उन्हें खरीदी केंद्र को बकतरा शिफ्ट किए जाने की जानकारी मिली। किसानों का आरोप है कि केंद्र स्थानांतरित करने से पहले न तो उन्हें कोई सूचना दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई।
खराब सड़क, परिवहन और पक्षपात के आरोप
किसानों का कहना है कि उन्होंने श्रम और खर्च कर बिरोदा में धान खरीदी के लिए पूरी तैयारी की थी, लेकिन अचानक केंद्र बदलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने बकतरा जाने वाले मार्गों की खराब स्थिति और परिवहन सुविधाओं की कमी पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि धान लेकर बकतरा तक पहुंचना कठिन है और रास्ते में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस दौरान किसानों ने स्थानीय विधायक इंद्र कुमार साहू पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया है।
नाराज किसानों ने इन्हीं मांगों और समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और अपनी नाराजगी जताई। किसानों ने दो टूक कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं होता, वे बकतरा में धान नहीं बेचेंगे। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन किसानों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाता है।






