Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
शादीशुदा महिला से फोन पर इश्क पड़ा महंगा, मिलने पहुंचा गांव और पति ने बुला ली पुलिस

मोबाइल फोन के जरिए एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग में जुड़े हरिद्वार निवासी युवक को एंटी रोमियो टीम ने नौगावां सादात में पकड़ लिया। विवाहिता के बुलावे पर युवक यहां पहुंचा था, लेकिन पहले ही शक के चलते महिला के पति ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे अदालत में पेश किया गया।
नौगावां सादात कस्बे के एक मोहल्ले से जुड़ा है मामला
यह मामला नौगावां सादात कस्बे के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर आदमपुर निवासी आफताब आलम से मोबाइल पर बातचीत होती थी। दोनों के बीच करीब दो महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी महिला के पति को हो गई थी।
प्रेमी को मिलने के लिए नौगावां सादात बुलाया
रविवार को विवाहिता ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए नौगावां सादात बुलाया। आफताब आलम बुध बाजार चौराहे पर खड़ा होकर महिला का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे पति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया।
पति ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया
पुलिस द्वारा पूछताछ में पहले तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, लेकिन बाद में उसने पूरे मामले की सच्चाई बता दी। हालांकि विवाहिता के पति ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया, इसके बावजूद पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया।







