Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला से पूजा-पाठ के जरिए पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 85 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन बधोरिया को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला का विश्वास जीतकर पहले धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर पैसे ऐंठे। इसके बाद शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का लालच देकर अलग-अलग माध्यमों से बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।
जब महिला को न तो वादा किया गया मुनाफा मिला और न ही उसकी रकम वापस हुई, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक लेनदेन के आधार पर आरोपी की पहचान की।
इसके बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के इंदौर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। साथ ही ठगी की रकम के लेनदेन और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।







