Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक संवेदनाओं को मजबूत करने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस जनअभियान का हिस्सा बनने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरित और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को लगातार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का एक पौधा भी भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।







