Breaking

23 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार; साथी फरार, 12.43 लाख की संपत्ति जब्त

Chhattisgarh 16 August 2026

post

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 23.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से स्कूटी के जरिए गांजा लाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध मार्ग पर निगरानी और घेराबंदी की। जांच के दौरान स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल करीब 12 लाख 43 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

You might also like!