Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
22nd installment of PM Kisan : पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकती है राशि?

22nd installment of PM Kisan : देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बड़ी राहत है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को आर्थिक मदद देती है। अभी किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

कब आएगी 22वीं किस्त?
सरकार ने अभी 22वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में, यानी फरवरी 2026 के आसपास यह किस्त जारी की जा सकती है। जिन किसानों ने सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनके खाते में पैसा सीधे ट्रांसफर हो जाएगा।
किन्हें मिलेगा लाभ?
पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम योजना की सूची में है और जिन्होंने जरूरी शर्तें पूरी की हैं। अगर किसी किसान की पिछली किस्त अटकी है, तो उसकी वजह अधूरी प्रक्रिया हो सकती है।
ये काम जरूरी हैं
- * ई-केवाईसी पूरी होना चाहिए
- * बैंक खाते से आधार लिंक होना जरूरी
- * जमीन से जुड़े दस्तावेज सही होने चाहिए
- * बैंक खाते की जानकारी अपडेट होनी चाहिए
अभी भी है मौका
जिन किसानों को पिछली किस्त नहीं मिली है, उनके पास अभी भी मौका है। अगर समय रहते सभी जरूरी काम पूरे कर लिए गए, तो 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आ सकती है।
किसानों को सलाह है कि वे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति जरूर जांच लें, ताकि आने वाली किस्त का लाभ मिल सके।







