Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: 5 दिन तक झूमेगा पूरा प्रदेश, हंसराज रघुवंशी से कैलाश खेर तक मचाएंगे धमाल!

छत्तीसगढ़ अपने 25वें रजत जयंती वर्ष में राज्योत्सव को धूम-धाम तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है। इस बार का राज्योत्सव पांच दिन का होगा। हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. मुख्य मंच के अतिरिक्त राज्योत्सव स्थल पर बने शिल्प ग्राम में भी करीब एक हजार छत्तीसगढ़ी कलाकर अपनी अलग-अलग प्रस्तृति देंगे, समारोह में भजन सिंगर हंसराज रघुवंशी, बॉलीवुड सिंगर भूमि त्रिवेदी, आदित्य नारायण, अंकित तिवारी और अंतिम दिन कैलाश खेर अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे।

राज्योत्सव का उद्घाटन 1 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, यही वजह है कि प्रधानमंत्री की गरिमा के अनुरुप पूरे कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं राज्योत्सव व प्रधानमंत्री से जुड़े अन्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गंभीरत से कार्य करने की हिदायत दी।
पीएम के रूट पर सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की रात छत्तीसगढ़ आएंगे, उनके स्वागत के लिए राजधानी के चौक-चौराहों को 12 थीम में तैयार किया गया है, हर चौराहे पर एक सांस्कृतिक दल मौजूद रहेगा, जो सरगुजा से लेकर बस्तर तक की पारंपरिक झलक पेश करेगा। इसके अलावा राज्योत्सव स्थल के परिक्रमा पथ पर सांस्कृतिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
बिजली के खंभों में तीन रंग की रोशनी
राज्योत्सव के लिए नवा रायपुर को सजाया जा रहा है, जगह-जगह छत्तीसगढ़ की उपलिब्धयों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा बिजली के खंभों को तीन रंग की रोशनी से सजाया जा रहा है, जो कि देखने में तिरंगा जैसा दिखाई देगा, वहीं बॉलीवुड कलाकारों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्थानीय कलाकारों को भी वही सम्मान मिलना चाहिए. हम लगातार उनकी उपेक्षा की बात कह रहे हैं।







