Breaking
- चक्रवात 'अर्नब' की बारिश और तेज हवाओं के बीच 15 किमी पैदल चले स्कूली बच्चे, अ...
- Youth Conclave at NIT Raipur: विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, उप मुख्यमंत...
- Dweepti Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी 'सोलर दीदी', द्व...
- CG Anti-Drugs Campaign: नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को...
- Surajpur Development News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर को दी 232 कर...
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
1 अप्रैल से दुर्ग से रायपुर खारून नदी ब्रिज एक माह के लिए मरम्मत कार्य हेतु रहेगा बंद !

1 अप्रैल से दुर्ग से रायपुर खारून नदी ब्रिज एक माह के लिए मरम्मत कार्य हेतु रहेगा बंद !

रायपुर। 1 अप्रैल 2026 से दुर्ग से रायपुर खारून नदी ब्रिज एक माह के लिए मरम्मत कार्य के लिए बंद रहेगा।
????*खारून ब्रिज पर ट्रैफिक वन वे चलेगा दुर्ग से रायपुर एवं रायपुर से दुर्ग !*
????*जाम से बचने परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें!*
????*रायपुर कमिश्नरेट ट्रैफिक से एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला,यातायात एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार, SDO NHAI,थाना प्रभारी टाटीबंध, अमानाका, कुम्हारी, यातायात दुर्ग के अधिकारीयों ने किया परिवर्तित मार्ग एवं प्रस्तावित रिपेयरिंग स्थल का निरीक्षण !*
????*राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 53 दुर्ग रायपुर पर कुम्हारी टोल खारुन नदी पर पुल /ब्रिज का दिनांक 1 अप्रैल 2026 से मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाना है जिसमे लगभग एक महीने का समय लगना संभावित है.*
नेशनल हाईवे 53 कुम्हारी टोल के पास खारून नदी ब्रिज जिला दुर्ग को रायपुर से जोड़ने हेतु मुख्य मार्ग है जहां प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है,, काफी संख्या में लोग दुर्ग से रायपुर प्रतिदिन आवागमन करते हैं ब्रिज के मरम्मत कार्य से ट्रैफिक आवागमन में ब्रिज के दोनों तरफ लंबी कतार //जाम लगना संभावित है,
लोगों की सुविधा हेतु निम्न स्थानों पर यातायात डायवर्सन कराया जाएगा !
दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान
A. रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय,पुलिस मुख्यालय,आरंग,अभनपुर, की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद --पाटन --अभनपुर-- मार्ग का उपयोग करें
B. दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद --फूंडा---जामगांव--- मोतीपुर--- अमलेश्वर--- से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग करें
C. चरोदा कुमारी भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट-- मोतीपुर ---अमलेश्वर ---से रायपुर --मार्ग का उपयोग करें
D. कुम्हारी अहिरवार से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी ---उरला ---खमरिया-- अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें
E. कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुमारी टोल बाद चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग करें
F. रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक एवं बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे
G.रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार एवं मोटरसाइकिल भटगांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग /रायपुरा से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई एवं दुर्ग जाने इस मार्ग का उपयोग करे!
अपील : सभी वाहन चालकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का अधिक से अधिक उपयोग करें, एवं आवश्यक कार्य जैसे एयरपोर्ट हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन प्रतियोगी परीक्षाएं, अन्य परीक्षाएं आदि के लिए रायपुर आने वाले उक्त वाहन चालक रिपेयरिंग कार्य के दौरान अतिरिक्त समय लेकर रायपुर की तरफ आना सुनिश्चित करें,
वन वे मार्ग चन्दनीडीह से कुमारी टोल प्लाजा एवं कुम्हारी टोल प्लाजा के बाद से चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग पर ओवरटेक ना करें (इस सिंगल पुल /ब्रिज पर ही वन-वे यातायात संचालन होगा )
यातायात संकेत एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें







